Hamari Pehli MulaKat सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hamari Pehli MulaKat

 _ हमारी पहली मुलाक़ात



हमारी पहली मुलाक़ात हमें
हमारी दूरियाँ बता रही थी।
वो अपनी बीवी और बच्चों के साथ
सामने से आ रहा था।

उसे किसी और के साथ देखकर
दिल मेरा जैसे बैठा जा रहा था।
वो भी अपनी पलकों को बार-बार झुका रहा था,
शायद अपने आँसू छिपा रहा था।

बदलकर रुख अपना उसकी तरफ से,
जो मैं आगे को निकली,
तो कोई मुझे मेरे नाम से
पुकार रहा था।

पलटकर जो मैं देखी तो,
पता चला —
माँ-बाप और समाज से हारा हुआ एक लड़का,
अपनी बेटी को अपनी माशूका के
नाम से बुला रहा था

(Age: 22)
Varanasi(U.P)

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।