Mat Poochh सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mat Poochh



_ मत पूछ

Poem by Monika Manvi


घाव पुराना था रक्त ने बहना छोड़ दिया,
आंख फिर भी नम थी आंसुओं का ठिकाना न रहा।
दर्द आज भी था धड़कनों ने हिसाब ले रखा था,
फिर अचानक आवाज आई कही किसी ओर से।
बोल क्या तेरे कर्मों की सजा यही है,
खुश तो नहीं होगा तू पता मुझे है।
आज तू पड़ा है मानो कोई तुझसा नही,
कौन कहेगा तुझे कितना गुनाहगार है तू।
मुझे पता है तू पश्चाताप कर रहा,
मगर क्या पता है तुझे वह भी तुझसा बन रहा।
क्या उस दिन खुद से नजरें मिला सकेगा,
जब उसके अंदर खुद की रूह पायेगा।
बड़ा भोला था मगर कभी तुझसा नहीं,
कभी नफ़रत करता था जो तेरे शब्दों से।
आज वही अपने होठों से तेरे बोल बोल रहा,
उसे एहसास नहीं मगर कुछ तो गलत कर रहा।
आज वह भी तेरी तरह अपनों को खो रहा,
कभी जो उसकी दुनिया थी जिसे पलकों पर बिठाया था।
जिसके न होने से उसे हर शख्स पराया था,
जिसकी मुस्कान उसके लिए दवा का काम करती थी।
अब उसके मरने की हर रोज़ दुआ मांगता है,
तेरी तरह वह भी उस पर हाथ उठाता है।
आंख दिखा कर उसे डराना चाहता है,
फ़र्क इतना है बस कि इंसान अलग है।
मगर आज भी उसमें रूह तेरी है,
रोती है मगर उसकी परवाह करती है।
आज भी तेरी सेवा उसका मान करती है,
तुम दोनों ने उस पर कितने जुल्म क्यों न किए।
मगर आज भी वह तुम्हे अपना समझती है,
परायों के इल्ज़ाम सह घाव तुम्हारे भरती है।
आज भी दूर रहकर याद तुम्हे करती है,
वह भी पछताएगा मगर तेरी तरह ही विकल्प नहीं होगा।
तेरी तरह उसका भी जीना मरना आसान नहीं होगा,
कुछ तो बोल अब क्यों वक्त गवां रहा।
वह भी पछताए क्या तू नहीं चाह रहा,
मत पूछ तूने क्या खोया क्या पाया है।
भूल मत तूने जो बोया उसे काटना है,
आज तू परेशान मगर मैं हैरान हो रही हूं।
भला यह सब देख तू कैसे जी रहा है,
 मुझे पता है तू मुक्ति चाह रहा है। भले ही बीज तेरे हो मगर उसने सींचा है,
जाने दे दे खुदा उसके लिए एक फरिस्ता भेज रहा है।
  

👉हमसे जुडने के लिए यहाँ click करें👈

Poet

Monika Manvi

EDUCATION :
ADDRESS :Raavipur, Akbarpur, Uttar pradesh
Poet from Akbarpur



Publisher

Om Tripathi

Contact No. 9302115955
आप भी अगर साहित्य उत्थान के इस प्रयास में अपनी मदद देना चाहते हैं तो UPI ID. 9302115955@paytm पर अपनी इच्छा अनुसार राशि प्रदान कर सकते हैं।

Social Media Manager

Shourya Paroha

अगर आप अपनी कविता प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो आप व्हाट्सएप नंबर 7771803918 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

  1. बेनामी7:22 pm

    Gahrai hai aapki kavita me

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी7:04 pm

    Very very nice 👍

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Ummeede

_   उम्मीदें उम्मीदें इस जहाँ में बस ख़ुदा से रखना तुम साबरी इंसान कभी किसी के साथ वफ़ा नहीं करते। जो क़ैद कर ले किसी को अपनी यादों में, तो मरने तक उनको उस यादों से रिहा नहीं करते। रूह से इश्क़ करना ये बस ख़्वाबों-ख़यालों  फिल्मों में सुन रखा होगा सबने, हक़ीक़त में इस जहाँ में लोग बिना जिस्म के इश्क़ का सौदा नहीं करते। वादे करके भूल जाना तो इंसान की फ़ितरत है। यहाँ वादे ख़ुदा से भी करके लोग पूरा नहीं करते। ~ Drx Ashika sabri (Age: 22) Bsc ,D pharma Varanasi(U.P)

Shiv Shakti

_ ॥ शिव-शक्ति संकल्प ॥ शिवालयों से शंखनाद हुआ,  गूंजा यह संदेश, हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। हर थिरकन में सृष्टि की लय, साँसों में ओमकार समाए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। सृष्टि का हर कण है पावन,  शक्ति का हर रूप अनमोल, नारी जब सँवारे घर-आँगन,  और रण में भरती हुँकार। दुर्गा बन संहारे दानव,  काली बन मिटाए अंधकार, उसकी ममता में विष्णु बसें,  संहार में बसा महेश का सार। ब्रह्मा-विष्णु-महेश की शक्ति  हर थिरकन में सृष्टि की लय हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पुरुष जब ध्यान में लीन हो,  जटा में गंग बहे अविरल, डमरू की थाप पर नाचता,  काल भी बन जाए शांत और सरल। मिट जाए असुरत्व जगत से, सतयुग सा उजियारा आए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पार्वती संग प्रेम है उसका,  अर्धनारीश्वर रूप महान, हर पुरुष में वही शिवत्व है,  जो त्याग और तप का है ज्ञान। ~ बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली |

Sannata

_  विरह का सन्नाटा सूरज छुपा धुँध के पीछे, आँखों में ठहरा आसमान। इस अकेलेपन की रात में, दिल ढूँढ रहा तेरे निशाँ। शहर सो गया, नींद के आगोश में, मेरा जहाँ बस तेरी यादों में सिमटा। चीख़ रहा अंदर सन्नाटा, बाहर का मौसम बदला। हर साँस में बस तेरी खुशबू, हर धड़कन पे तेरा पहरा। सन्नाटों में तेरा साया, नींद के आगोश में, शहर समाया ।। धुंधले हुए हैं रास्ते सारे, कैसे ढूँढूँ मैं अपनी डगर? खो गए हैं सारे सहारे, कहाँ ले जाएगा यह सफ़र? ख़ामोशी ने शोर मचाया, दिल ने फिर खुद से की उलझन। टूटे सपनों की राख तले, दबी हुई है मेरी चुभन। क्यों थम न जाता ये जीवन, थक-सा गया हर एक क्षण। चाँद भी आज बादलों का, ओढ़कर आया है कफ़न। ~ बाल कृष्ण मिश्रा,    नई दिल्ली