पंछी का घोंसला सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंछी का घोंसला


Written by anil kumar, अयोध्या उत्तरप्रदेश

एक-एक कण तिनके की 

बीट वृक्ष के छिलके की


बरखा के बरसात में रह कर

 आंधी और तूफान को सह कर


कैसे महल बनाती है 

कैसे महल बनाती है।।


उड़ती तेज विमानों से

 चूँचूँ कहती इंसानों से


 कहीं उजड़ न जाए मेरा घर 

इसी बात का है मुझे डर


 बच्चों की याद सताती है


 कैसे महल बनाती है

 कैसे महल बनाती है


आया जब  मौसम सावन का

चले तेज झोंके पावन का


  धूल उठे बादल में भूमि से

 अंधकार छा गया धूल से


 कैसी यह  विपदा आई 

जो वृक्षों को भी हिलाती है


 कैसे महल बनाती है 

कैसे महल बनाती है


 घर से हो गई मैं बेघर 

चारों तरफ मजा फिर कहर


 उजड़ गया हाय मेरा घर 

उजड गया हाय मेरा घर


 चूँचूँ कैसे चिल्लाती है 


कैसे महल बनाती है 

कैसे महल बनाती है।।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।