Mahamari सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mahamari

 महामारी 

कविता

कैसी महामारी का ये प्रकोप छाया है।

मिलती यारी रिश्तेदारी अब डर का कहर लाई है।

न अपनों से नहीं मिलने देती यह महामारी ।

सड़को की वो भीड़ अब शमशानों में ले आई ।

बच्चे - बूढे़ - जवानों की लाशों ने शमशानों में ।

यू मौत का तांडव लगाया है।

शमशानों की धरा भी अब रोती आ चली है।

कुंभ लग आया है शमशानों में।

रोते - रोते आँखों में मोती बह आऐ है।

धरा की हरियाली भी अब रंगहीन हो आई है।

किसी के बहन का यह भाई इस महामारी में खोया है।

छीना किसी बहु ने सुहाग इस महामारी में।

आज भयभीत हुई धरा भी रोती चली आई है।

कैसी दहशत लाई यह महामारी।

मौत का पैगाम लाई यह महामारी ।

हँसते - खिलते खलयानों को रक्ताभ बना डाला इस महामारी ने।

रक्ताभ सेभरी धरा ने आज तबाही की दहशत लाई है।

रोती,बिलकती धरा के मोती की बूँदों ने।

कहीं गगन को बरसने को मजबूर दिया है।

आज गगन , प्रकृति रोती है।

इस महामारी की दहशत से।

आशाएँ खो डाली जीने की आज हमनें इस महामारी में   

👉हमसे जुडने के लिए यहाँ click करें👈

Poet

Rahul Bhatt

EDUCATION :
ADDRESS :Uttrakhand
Poet



Publisher

Om Tripathi

Contact No. 9302115955
आप भी अगर साहित्य उत्थान के इस प्रयास में अपनी मदद देना चाहते हैं तो UPI ID. 9302115955@paytm पर अपनी इच्छा अनुसार राशि प्रदान कर सकते हैं।

Social Media Manager

Shourya Paroha

अगर आप अपनी कविता प्रकाशित करवाना चाहते हैं तो आप व्हाट्सएप नंबर 7771803918 पर संपर्क करें।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।