नारी सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नारी



 पूजते हो कभी मुझे तुम,

देवी मां के रूप में।

कभी मांगते आशीष मुझसे,

अपनी मां के रूप में।

बहुत प्यारी लगती हूं,

जब भैय्या भैय्या बुलाती हूं।

फूले नहीं समाते हो तब,

जब पत्नी रूप में आती हूं।

अपने सारे रिश्तों को तुम,

बहुत प्यार से निभाते हो।

फिर दूसरों की बेटियों पर,

बूरी नज़र क्यूं जमाते हो?

देखकर दूसरों की बेटी,

हो जाता है तुमको क्या?

जाग जाता शैतान तुम्हारा,

मर जाती इंसानियत भी क्या?

औरत है तो क्या उसे,

जीने का कोई हक ही नहीं?

वो भी इंसान है,

दिल बहलाने की वस्तु तो नहीं।

जानवर से भी बत्तर जब,

तुम उसको नोचते हो।

इंसानियत भी चीख उठे,

ऐसी हैवानियत करते हो।

उसकी तड़प और चिखो से,

क्या रूह तुम्हारी कांपती नहीं?

उस बिटिया के रूप में तुम्हे,

अपनी मां बेटी नज़र आती ही नहीं?

राक्षस भी हो जाए शर्मिंदा,

खुदा की तो बात ही क्या।

इंसानियत के नाम पर हो धब्बा,

तुम जैसों की जात ही क्या।


Written by

Anita Mishra

Hariana,     

hosiyarpur, 

Punjab

Posted by

Om Tripathi


टिप्पणियाँ

  1. बेनामी7:07 am

    बहुत ही भावुक एवं सुंदर रचना है ।
    समाजिक कुरीतियों और अपराधिक प्रवृत्ति रखने वालों के मन को झकझोर देने वाली कविता है ।
    मेरी ओर से ढेरों शुभकामनाएं !

    जवाब देंहटाएं
  2. बेनामी7:16 am

    Amazing poetry.It just strucked me.Such wonderful lines....��how those words spoke to me! Very well done! The voice of every women��loved the poetry..❤️

    जवाब देंहटाएं
  3. It is really a ❤️ touching poem 👏👏👏👏👏👏

    जवाब देंहटाएं
  4. Vry beautiful poem jo ki aaj ki reality ko bta rhi hai 👏👏👏👏

    जवाब देंहटाएं
  5. It is heart touching poem. Every line is superb.👌👌👌

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत दुख होता है कि नारी ऊंचे ओधे पर भी असुरक्षित है। बहुत अच्छे शब्दों में व्यक्त किया है कि नारी ही मां है, बहन है, पत्नी रूप है, पूजनीय है। नारी के प्रति आपराधिक मानसिकता वाले लोगों पर भी बहुत दुख होता है। आप बुद्धिजीवियों के शब्द उनकी सोई हुई आत्मा को जगा देंगे।



    जवाब देंहटाएं
  7. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  8. Respect girls save girls.. effective lines..

    जवाब देंहटाएं
  9. बिल्कुल सही कहा आपने आज की नारी की कहानी है सोच बदलो समाज बदलो

    जवाब देंहटाएं
  10. Super se bhi upar ki kavita h... excellent,☺️👍👍

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shiv Shakti

_ ॥ शिव-शक्ति संकल्प ॥ शिवालयों से शंखनाद हुआ,  गूंजा यह संदेश, हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। हर थिरकन में सृष्टि की लय, साँसों में ओमकार समाए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। सृष्टि का हर कण है पावन,  शक्ति का हर रूप अनमोल, नारी जब सँवारे घर-आँगन,  और रण में भरती हुँकार। दुर्गा बन संहारे दानव,  काली बन मिटाए अंधकार, उसकी ममता में विष्णु बसें,  संहार में बसा महेश का सार। ब्रह्मा-विष्णु-महेश की शक्ति  हर थिरकन में सृष्टि की लय हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पुरुष जब ध्यान में लीन हो,  जटा में गंग बहे अविरल, डमरू की थाप पर नाचता,  काल भी बन जाए शांत और सरल। मिट जाए असुरत्व जगत से, सतयुग सा उजियारा आए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पार्वती संग प्रेम है उसका,  अर्धनारीश्वर रूप महान, हर पुरुष में वही शिवत्व है,  जो त्याग और तप का है ज्ञान। ~ बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली |

Dansh le jo tu mujhe

_   दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए ! यह कविता भीतर के सूनापन, अधूरेपन और गहरी मोहब्बत की उस कसक को व्यक्त करती है, जो यादों और चाहत के बीच इंसान को बेचैन भी करती है और सुकून भी देती है। भाव इतने गहरे हैं कि हर पंक्ति दिल की धड़कनों को छूती है। 💔 दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए 💔 बीते लम्हों का सूनापन तेरी यादों का महकता चंदन आंखें में थमी तेरी परछाई, रोशनी बनकर बूंदों में घुल जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | कहां मुमकिन है मोहब्बत को लफ्ज़ों में बयां कर पाना । आसान नहीं भुला, यादें सुकून की नींद में सो जाना । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | जीवन के पावन ‘निर्झर’ को, तुम यूँ ही बह जाने दो । एक पल, बस एक पल, नीले अँधेरे में गुम हो जाने दो । तारों की चादर ओढ़, चाँद की रोशनी में खो जाऊं । तेरी मोहब्बत की खुशबू में, खुद को फिर से पा जाऊं । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | तेरे बिना सारा जहाँ, सूना सा लगता है, जैसे एक सिसकी.… जैसे एक सिसकी । ये कैसा अधूरापन ? ये कैसा सूनापन ? शायद यही है इश्क...

Ummeede

_   उम्मीदें उम्मीदें इस जहाँ में बस ख़ुदा से रखना तुम साबरी इंसान कभी किसी के साथ वफ़ा नहीं करते। जो क़ैद कर ले किसी को अपनी यादों में, तो मरने तक उनको उस यादों से रिहा नहीं करते। रूह से इश्क़ करना ये बस ख़्वाबों-ख़यालों  फिल्मों में सुन रखा होगा सबने, हक़ीक़त में इस जहाँ में लोग बिना जिस्म के इश्क़ का सौदा नहीं करते। वादे करके भूल जाना तो इंसान की फ़ितरत है। यहाँ वादे ख़ुदा से भी करके लोग पूरा नहीं करते। ~ Drx Ashika sabri (Age: 22) Bsc ,D pharma Varanasi(U.P)