Dukh Ka Dard सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Dukh Ka Dard

_दुख का र्दद



दिन हमने भी खूब दुख भरे देखें हैं।

भूखी माँ को बच्चों का पेट भरते देखें हैं।।

भगवान उसे हर रोज़ सताते थे फिर भी 

मां को उनको हर सुबह पूजते देखें हैं।।


टूटी झोपड़ी और बारिश का मौसम थी।

छाते पकड़ कर मां झोपड़ी में रहती थी।।


छाते के निचे बच्चों को सोलाते देखें हैं।

हां मैंने मां को रात भर भीगते जागते देखें हैं।।

मज़बूर हो के मां को तीन साल के बच्चें के साथ,

पटरी पे सोते देखें हैं।।


मंजर इतना भयानक की, मां कि मुस्कान के पीछे आंसुओ का सुनामी देखें हैं।

जीना दुश्वार हुआ इतना की, आंखों कि आसूं को सूखते हमनें देखें हैं।।

साथ कोई नहीं था, तीन साल के बच्चें को मां की हिम्मत बनते देखें हैं।


किस से बदला लें,हमनें अपनो को अपनो से लड़ते देखें हैं।

सयुक्त परिवार को हमनें टुकड़ों में बटतें भिखरते देखें हैं ।।

अपनो को अपनो के साथ दुश्मन सा वार्तब करते देखें हैं।

एक ही घर में सब के साथ होते हुऐ भी हमने कोसों की दूरी 

देखें हैं।।

हा हमनें भी खूब दुःख भरे दिन देखें हैं।।



नाम  : देव कुमार

पिता का नाम  : अनिल पासवान

माता का नाम : प्रमिला देवी 

जन्म भूमि  : मुजफ्फरपुर, बिहार 

छात्र : हिन्दी IMA, हैदराबाद विश्वविद्यालय

Poet



टिप्पणियाँ

  1. बेनामी6:53 am

    मुझे भी अपनी कविता छपानी है कैसे प्रकाशित होगी अपना फ़ोन नंबर दो

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shiv Shakti

_ ॥ शिव-शक्ति संकल्प ॥ शिवालयों से शंखनाद हुआ,  गूंजा यह संदेश, हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। हर थिरकन में सृष्टि की लय, साँसों में ओमकार समाए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। सृष्टि का हर कण है पावन,  शक्ति का हर रूप अनमोल, नारी जब सँवारे घर-आँगन,  और रण में भरती हुँकार। दुर्गा बन संहारे दानव,  काली बन मिटाए अंधकार, उसकी ममता में विष्णु बसें,  संहार में बसा महेश का सार। ब्रह्मा-विष्णु-महेश की शक्ति  हर थिरकन में सृष्टि की लय हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पुरुष जब ध्यान में लीन हो,  जटा में गंग बहे अविरल, डमरू की थाप पर नाचता,  काल भी बन जाए शांत और सरल। मिट जाए असुरत्व जगत से, सतयुग सा उजियारा आए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पार्वती संग प्रेम है उसका,  अर्धनारीश्वर रूप महान, हर पुरुष में वही शिवत्व है,  जो त्याग और तप का है ज्ञान। ~ बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली |

Dansh le jo tu mujhe

_   दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए ! यह कविता भीतर के सूनापन, अधूरेपन और गहरी मोहब्बत की उस कसक को व्यक्त करती है, जो यादों और चाहत के बीच इंसान को बेचैन भी करती है और सुकून भी देती है। भाव इतने गहरे हैं कि हर पंक्ति दिल की धड़कनों को छूती है। 💔 दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए 💔 बीते लम्हों का सूनापन तेरी यादों का महकता चंदन आंखें में थमी तेरी परछाई, रोशनी बनकर बूंदों में घुल जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | कहां मुमकिन है मोहब्बत को लफ्ज़ों में बयां कर पाना । आसान नहीं भुला, यादें सुकून की नींद में सो जाना । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | जीवन के पावन ‘निर्झर’ को, तुम यूँ ही बह जाने दो । एक पल, बस एक पल, नीले अँधेरे में गुम हो जाने दो । तारों की चादर ओढ़, चाँद की रोशनी में खो जाऊं । तेरी मोहब्बत की खुशबू में, खुद को फिर से पा जाऊं । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | तेरे बिना सारा जहाँ, सूना सा लगता है, जैसे एक सिसकी.… जैसे एक सिसकी । ये कैसा अधूरापन ? ये कैसा सूनापन ? शायद यही है इश्क...

Ummeede

_   उम्मीदें उम्मीदें इस जहाँ में बस ख़ुदा से रखना तुम साबरी इंसान कभी किसी के साथ वफ़ा नहीं करते। जो क़ैद कर ले किसी को अपनी यादों में, तो मरने तक उनको उस यादों से रिहा नहीं करते। रूह से इश्क़ करना ये बस ख़्वाबों-ख़यालों  फिल्मों में सुन रखा होगा सबने, हक़ीक़त में इस जहाँ में लोग बिना जिस्म के इश्क़ का सौदा नहीं करते। वादे करके भूल जाना तो इंसान की फ़ितरत है। यहाँ वादे ख़ुदा से भी करके लोग पूरा नहीं करते। ~ Drx Ashika sabri (Age: 22) Bsc ,D pharma Varanasi(U.P)