बढ़ती जनसंख्या घटते संसाधन सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बढ़ती जनसंख्या घटते संसाधन


वर्तिका दुबे Ma B.ed from Allahabad university

हमारे देश मे जनसंख्या सुरसा के मुख की तरह बढ़ाती जा रही है।

संसाधन ऊंट के मुँह मे जीरा के समान कम होते जा रहे है।

बढती जनसंख्या ने सारे किर्तिमान ध्वस्त कर दिये।

इसकी तुलना मे सारे उपमान फीके पड़ गये।

योग्य है लोग फिर भी बढ रही बेरोजगारी।

एक-एक स्थान हेतु हजारो मे मारा मारी।

भुखमरी हो, महगाई हो या बेकारी।

सभी रोगो की जद मे है ये जनसंख्या भारी।

रोती कपड़ा और मकान ये मूलभूत अवश्यकताये।

पुरी नही हो पा रही इस भीड़तंत्र की ले बलाये।

एक अनार सौ बिमार की पुनः हो रही कहावत।

हर स्थान और परिस्थिति की बस यही लिखावट।

अपने देश को बचाने हेतु हमे हि उद्यम करना होगा।

भगवान की देन को त्याग बच्चों को देश का भविष्य समझना होगा।

परिवार नियोजन का पालन करे और संसाधन बढ़ाए।

जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा व अच्छा भविष्य दे पाए।

अपने देश की प्रगती हेतु ये है आवश्यक कार्य।

यदि परिवार होगा कम तो सब होगा पर्याप्त।

यही भावना हो जन-जन मे व्याप्त।

जब घटेगी जनसंख्या तो बढ़ जायेगे संसाधन।

तब जीवन होगा सुगम और बढेंगे विकास की ओर कदम।

यदि भारत को पुनः सोने की चिड़िया बनाना है।

तो हमे जनसंख्या वृद्धि की दर को घटाना है।

जब घटेगी जनसंख्या तो होगी शांति चहु ओर।

स्वतः बढ़ेगे संसाधन देश होगा गतिमान पुरजोर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shiv Shakti

_ ॥ शिव-शक्ति संकल्प ॥ शिवालयों से शंखनाद हुआ,  गूंजा यह संदेश, हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। हर थिरकन में सृष्टि की लय, साँसों में ओमकार समाए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। सृष्टि का हर कण है पावन,  शक्ति का हर रूप अनमोल, नारी जब सँवारे घर-आँगन,  और रण में भरती हुँकार। दुर्गा बन संहारे दानव,  काली बन मिटाए अंधकार, उसकी ममता में विष्णु बसें,  संहार में बसा महेश का सार। ब्रह्मा-विष्णु-महेश की शक्ति  हर थिरकन में सृष्टि की लय हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पुरुष जब ध्यान में लीन हो,  जटा में गंग बहे अविरल, डमरू की थाप पर नाचता,  काल भी बन जाए शांत और सरल। मिट जाए असुरत्व जगत से, सतयुग सा उजियारा आए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पार्वती संग प्रेम है उसका,  अर्धनारीश्वर रूप महान, हर पुरुष में वही शिवत्व है,  जो त्याग और तप का है ज्ञान। ~ बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली |

Dansh le jo tu mujhe

_   दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए ! यह कविता भीतर के सूनापन, अधूरेपन और गहरी मोहब्बत की उस कसक को व्यक्त करती है, जो यादों और चाहत के बीच इंसान को बेचैन भी करती है और सुकून भी देती है। भाव इतने गहरे हैं कि हर पंक्ति दिल की धड़कनों को छूती है। 💔 दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए 💔 बीते लम्हों का सूनापन तेरी यादों का महकता चंदन आंखें में थमी तेरी परछाई, रोशनी बनकर बूंदों में घुल जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | कहां मुमकिन है मोहब्बत को लफ्ज़ों में बयां कर पाना । आसान नहीं भुला, यादें सुकून की नींद में सो जाना । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | जीवन के पावन ‘निर्झर’ को, तुम यूँ ही बह जाने दो । एक पल, बस एक पल, नीले अँधेरे में गुम हो जाने दो । तारों की चादर ओढ़, चाँद की रोशनी में खो जाऊं । तेरी मोहब्बत की खुशबू में, खुद को फिर से पा जाऊं । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | तेरे बिना सारा जहाँ, सूना सा लगता है, जैसे एक सिसकी.… जैसे एक सिसकी । ये कैसा अधूरापन ? ये कैसा सूनापन ? शायद यही है इश्क...

Ummeede

_   उम्मीदें उम्मीदें इस जहाँ में बस ख़ुदा से रखना तुम साबरी इंसान कभी किसी के साथ वफ़ा नहीं करते। जो क़ैद कर ले किसी को अपनी यादों में, तो मरने तक उनको उस यादों से रिहा नहीं करते। रूह से इश्क़ करना ये बस ख़्वाबों-ख़यालों  फिल्मों में सुन रखा होगा सबने, हक़ीक़त में इस जहाँ में लोग बिना जिस्म के इश्क़ का सौदा नहीं करते। वादे करके भूल जाना तो इंसान की फ़ितरत है। यहाँ वादे ख़ुदा से भी करके लोग पूरा नहीं करते। ~ Drx Ashika sabri (Age: 22) Bsc ,D pharma Varanasi(U.P)