हमारा प्यारा भारत सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हमारा प्यारा भारत

  

जिससे मिलती सबको आहत, 

जीससे मिलती हर चीज़ को राहत। 

सबको है, बस एक ही चाहत, 

वह है हमारा प्यारा भारत॥ 

                    फूलों की एक बाग सी, 

                   चिड़ियों की चहचाहट सी। 

                   वह है हमारा प्यारा भारत, 

                   जहाँ मिलती है सबको पनाह सी॥ 

जहाँ चलती है ,हवा सुहानी , 

जो सबके मन को लुभानी। 

हर दुश्मन चाहते भारत पे शासन करना, 

पर चलती है न यहाँ किसी की मनमानी॥ 

                  दुश्मनों की क्या मजाल, 

                 जो बुने भारत से दुश्मनी का जाल। 

                 अगर कोई भारत से औकात पूछले , 

                  बचते हैं न उनके कंकाल॥ 

भारत में महमानों के स्वागत के लिए, 

हाथ जोड़कर शीष झुकाकर प्रणाम है। 

वही दुश्मन और गद्दार के लिए, 

मौत का फरमान है॥ 

                  भारत के लोग भारत में रहकर, 

                  करते हैं स्वर्ग के सेर। 

                 भारत में सभी धर्मों के लोग रहते हैं

                  रखते हैं , कभी न आपस में वैर॥ 

अनेकता में एकता , 

यही है हमारे भारत की विशेषता। 

अगर कोई आ जाए बुराई, 

भारत के लोग हैं, उसे अंदर से उखाड़ फेंकते॥ 

                 इस पवित्र भूमि पर  ईश्वर ने है, 

                 रूप बदल-बदल कर जन्म लिए। 

                 कभी बुद्ध, कभी गाँधी तो कभी

                मोदी बनकर कुछ दिखा गए एवं सिखा गए॥ 

भारत के जवानों का क्या है, कहना, 

इनके भरोसे ही है, हमें है रहना। 

बेख़ौफ़ हो कर बाॅडर पर लडते है, वो

क्योंकि उसे पता नहीं क्या होता है मौत से डरना॥  


                      

Written by

-Akash kumar 

Bhandartal,Barari,katihar(BIHAR) 

Posted by

-Om Tripathi

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

हमें बताएं आपको यह कविता कैसी लगी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Shiv Shakti

_ ॥ शिव-शक्ति संकल्प ॥ शिवालयों से शंखनाद हुआ,  गूंजा यह संदेश, हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। हर थिरकन में सृष्टि की लय, साँसों में ओमकार समाए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। सृष्टि का हर कण है पावन,  शक्ति का हर रूप अनमोल, नारी जब सँवारे घर-आँगन,  और रण में भरती हुँकार। दुर्गा बन संहारे दानव,  काली बन मिटाए अंधकार, उसकी ममता में विष्णु बसें,  संहार में बसा महेश का सार। ब्रह्मा-विष्णु-महेश की शक्ति  हर थिरकन में सृष्टि की लय हर नारी में दुर्गा जागे,  हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पुरुष जब ध्यान में लीन हो,  जटा में गंग बहे अविरल, डमरू की थाप पर नाचता,  काल भी बन जाए शांत और सरल। मिट जाए असुरत्व जगत से, सतयुग सा उजियारा आए। हर नारी में दुर्गा जागे, हर पुरुष शिव रूप बन जाए। पार्वती संग प्रेम है उसका,  अर्धनारीश्वर रूप महान, हर पुरुष में वही शिवत्व है,  जो त्याग और तप का है ज्ञान। ~ बाल कृष्ण मिश्रा, नई दिल्ली |

Dansh le jo tu mujhe

_   दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए ! यह कविता भीतर के सूनापन, अधूरेपन और गहरी मोहब्बत की उस कसक को व्यक्त करती है, जो यादों और चाहत के बीच इंसान को बेचैन भी करती है और सुकून भी देती है। भाव इतने गहरे हैं कि हर पंक्ति दिल की धड़कनों को छूती है। 💔 दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए 💔 बीते लम्हों का सूनापन तेरी यादों का महकता चंदन आंखें में थमी तेरी परछाई, रोशनी बनकर बूंदों में घुल जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | कहां मुमकिन है मोहब्बत को लफ्ज़ों में बयां कर पाना । आसान नहीं भुला, यादें सुकून की नींद में सो जाना । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | जीवन के पावन ‘निर्झर’ को, तुम यूँ ही बह जाने दो । एक पल, बस एक पल, नीले अँधेरे में गुम हो जाने दो । तारों की चादर ओढ़, चाँद की रोशनी में खो जाऊं । तेरी मोहब्बत की खुशबू में, खुद को फिर से पा जाऊं । ज़िस्म से रूह तलक, बस सुकून छा जाए । दंश ले जो तू मुझे, तो नींद आ जाए | तेरे बिना सारा जहाँ, सूना सा लगता है, जैसे एक सिसकी.… जैसे एक सिसकी । ये कैसा अधूरापन ? ये कैसा सूनापन ? शायद यही है इश्क...

Ummeede

_   उम्मीदें उम्मीदें इस जहाँ में बस ख़ुदा से रखना तुम साबरी इंसान कभी किसी के साथ वफ़ा नहीं करते। जो क़ैद कर ले किसी को अपनी यादों में, तो मरने तक उनको उस यादों से रिहा नहीं करते। रूह से इश्क़ करना ये बस ख़्वाबों-ख़यालों  फिल्मों में सुन रखा होगा सबने, हक़ीक़त में इस जहाँ में लोग बिना जिस्म के इश्क़ का सौदा नहीं करते। वादे करके भूल जाना तो इंसान की फ़ितरत है। यहाँ वादे ख़ुदा से भी करके लोग पूरा नहीं करते। ~ Drx Ashika sabri (Age: 22) Bsc ,D pharma Varanasi(U.P)